थाना कोतवाली शामली पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्यवाही में नकली पनीर व रंगीन मटर निर्माण करने के मामले में फैक्ट्री मालिक अभियुक्त गिरफ्तार
शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत शामली रोड कैराना पर नकली/मिलावटी पनीर एवं अखाद्य रंग से रंगी जाने वाली मटर के निर्माण की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर सहारनपुर मण्डलीय मुख्य खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व थाना कोतवाली शामली पुलिस मौके पर पहुंचकर पाया कि *HEALTHY MILK FOOD* की फैक्ट्री में नकली पनीर व रंगीन मटर का निर्माण कार्य संचालित पाया गया, जिसमें फैक्ट्री संचालक/मालिक राजीव कुमार पुत्र ईश्वर दयाल निवासी मोहल्ला आल कलाँ-5, शामली रोड कैराना थाना कैराना जनपद शामली* को नकली पनीर व मटर निर्माण में संलिप्त मिलने पर गिरफ्तार कर मौके से *5000 लीटर मिश्रित दूध* अत्यंत गंदी व अस्वच्छ अवस्था में टंकियों में भण्डारित पाया गया, जिसमें मक्खियां व कूड़ा मौजूद था। इसके अतिरिक्त लगभग *300 किग्रा पनीर* अखाद्य बर्फ में संरक्षित मिला तथा लगभग *30 किग्रा जीरा व हरा धनिया युक्त पनीर* भी बरामद हुआ । पनीर निर्माण हेतु लगभग *10 लीटर पारदर्शी तरल पदार्थ, 29 किग्रा सफेद क्रिस्टेलाइज्ड पदार्थ*, *19 किग्रा Glucono Delta Lactone*, *24 किग्रा माल्टो डेक्स्ट्रिन पाउडर*, *25 किग्रा सूखी मटर* तथा लगभग *500 ग्राम अखाद्य हरा रंग* भी मौके से बरामद किया गया तथा खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा नियमानुसार विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। मौके से *Ravipal ब्राण्ड फैब्रिक व्हाइटनर* के 04 खाली डिब्बे एवं अखाद्य रंग के 02 खाली पाउच भी बरामद हुए, जिन्हें सील कर सुरक्षित किया गया। जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए लगभग 5000 लीटर दूध और 330 किलोग्राम पनीर को, संचालक की सहमति से, मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बाकी बची गैर-नष्ट होने वाली सामग्री को फैक्ट्री के एक खाली कमरे में रखकर कमरे को सील कर दिया गया।
पूछताछ में फैक्ट्री संचालक राजीव कुमार ने बताया कि उक्त दूध व विभिन्न रसायनों से पनीर तैयार कर आसपास के बाजारों एवं हरियाणा में सप्लाई किया जाता है तथा सूखी मटर को अखाद्य रंग से रंगकर हरी मटर के रूप में तैयार किया जाता है।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

