उत्तराखण्डअपराध

विधायक समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट

देहरादून 22 फरवरी । राजधानी देहरादून के नानुरखेड़ा में स्थित शिक्षा निदेशालय में डायरेक्टर के साथ मारपीट की मामला सामने आया है। मारपीट में डायरेक्टर को काफी चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को विधायक के समर्थकों और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. बहस होने के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को शिक्षा निदेशालय में किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बहस के दौरान स्थिति बिगड़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। निदेशक अजय नौडियाल ने सीधे विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के समर्थकों ने निदेशक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button