राजनीतिउत्तराखण्ड

एआई समिट में अराजकता के प्रयास के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस व राहुल गांधी का पुतला दहन

देहरादून,20 फरवरी। भारत मंडपम,नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा अराजकता फैलाने के प्रयासों के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकालते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो विपुल मंडोली ने कहा कि देश की प्रगति और तकनीकी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का व्यवधान लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कृत्यों का सहारा ले रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, महानगर प्रभारी संकेत नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रगति रावत, प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, शुभम सीमल्टी, आर्यन उनियाल, गिरीश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button