राज्यपाल से सेतु आयोग के उपाध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट
कृषि, पर्यटन और वेलनेस आधारित विकास रोडमैप पर हुआ प्रस्तुतीकरण
लोक भवन,देहरादून 19 फरवरी,2026 । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को लोक भवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा राज्यपाल के समक्ष उत्तराखंड के समेकित एवं संतुलित विकास को लेकर कृषि, पर्यटन और वेलनेस आधारित एक रणनीतिक रोडमैप का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में राज्य की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए विकास की दीर्घकालिक रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया।
राज्यपाल ने प्रस्तुत रोडमैप की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में संतुलन और दूरदर्शी सोच अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य का समग्र एवं स्थायी विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि, पर्यटन और वेलनेस जैसे क्षेत्रों पर आधारित योजनाएं न केवल रोजगार के अवसर सृजित करेंगी, बल्कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग में भी सहायक होंगी।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन तथा अपर सचिव रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।
