उत्तराखण्डविशेष समाचार
चिन्यालीसौड़ में भाजपा बूथ अध्यक्ष की पुत्री के विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
चिन्यालीसौड उत्तरकाशी 19 फरवरी।
चिन्यालीसौड़ भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ेथी स्थित भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह के शुभ अवसर पर सहभागिता कर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवारजनों को बधाई देते हुए सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत, वार्ड नं. 7 बड़ेथी के सभासद मनवीर, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, पूर्व प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
