उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल से उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन,देहरादून 18 फरवरी,2026 ।उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं शोध से जुड़े क्रियाकलापों तथा वर्तमान गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे नवाचार, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों और भावी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए तकनीकी शिक्षा को और अधिक रोजगारोन्मुखी एवं गुणवत्तापरक बनाने पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उद्योगों से बेहतर समन्वय और अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का सुझाव भी दिया।

Related Articles

Back to top button