राज्यपाल से हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति की शिष्टाचार भेंट
लोक भवन, देहरादून 18 फरवरी,2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय, देहरादून के नवनियुक्त कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सा विश्वविद्यालयों की भूमिका न केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी उनका योगदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और सशक्त
बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।