सीएम के साथ संवाद मे संगठन पदाधिकारियों ने दिये जरूरी सुझाव
सीएम ने दिया सुझावों पर गंभीरता से क्रियान्वयन का भरोसा
देहरादून 17 फरवरी। भाजपा पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री के साथ वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य को लेकर आयोजित संवाद मे महत्वपूर्ण सुझाव और जानकारी साझा की।
बैठक में प्रतिनिधियों ने जिलेवार सांगठनिक गतिविधियों, सरकार की उपलब्धियां और क्षेत्रीय राजनैतिक समीकरणों की जानकारी साझा की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी समस्याओं और सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए, शीघ्र निर्णायक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जो फीड बैक पहले और आज की बैठक में प्राप्त हुआ है, वह बेहद उत्साहवर्धक है। जिससे ये बात तो निश्चित है कि हम प्रदेश में तीसरी बार जीतने जा रहे हैं। हमें इस जीत को अधिक प्रचंड बनाने की दिशा में एकजुट होकर कार्य करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने पार्टी पदाधिकारियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए, शीघ्र क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारा पार्टी संगठन मजबूत एवं श्रेष्ठ है और सरकार भी जनता की सभी उम्मीदों को पूरा कर रही है। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी के नेतृत्व हम सबके साथ है। वर्तमान परिस्थितियों में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हमारी निश्चित है, बस हम सबको मिलकर अपने प्रयासों को इसी दिशा में और अधिक व्यापक स्वरूप में करना है। सीएम ने कहा कि भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए अनेक उपलब्धियां है, जबकि विपक्षियों के पास दुष्प्रचार के सिवाय कुछ नही है। सरकार ने जन सरोकारों से संबंधित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है और जनता ने उनको सराहा है। इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक लैंड जिहाद, लव जिहाद, नकल विरोधी कानून,यूसीसी सहित कई फैसले नजीर हैं।
सीएम आवास में हुई इस संवाद बैठक में मुख्यमंत्री
पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत श्री कुंदन परिहार, श्री तरुण बंसल, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी शामिल हुए।