उत्तराखण्डपर्यावरण

कैंट रोड से मुख्यमंत्री धामी ने 5 किमी सड़क सुरक्षा व पर्यावरण दौड़ को दिखाई हरी झंडी

देहरादून 17 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सरकार सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर प्रयास कर रही है और जनभागीदारी से इन अभियानों को और प्रभावी बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, सविता कपूर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button