आकाश इंस्टीट्यूट उत्तराखंड का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन, 20 स्टूडेंट्स ने मारी बाज़ी
देहरादून,17 फरवरी 2026।
उत्तराखंड में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। JEE Main 2026 (सेशन–1) में आकाश इंस्टीट्यूट के 20 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और संस्थान का नाम रोशन किया है।
इस परीक्षा में आयुष बारदिया ने 99.92 परसेंटाइल हासिल कर टॉप स्कोरर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने लगभग पूर्ण प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए भौतिकी में 99.9, रसायन विज्ञान में 99.89 और गणित में 99.8 परसेंटाइल हासिल किए, जो एक असाधारण उपलब्धि है।
देहरादून ब्रांच के 11 छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 16 फरवरी को घोषित परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट देहरादून ब्रांच के 11 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
वेदांत सिंह रौतेला ने 99.81 परसेंटाइल के साथ ब्रांच में टॉप किया। उनके बाद प्रक्षाल जैन (99.69) और वेदांश बहुगुणा (99.67) रहे।
अंशुल शर्मा और अरुणाभ निधि शर्मा ने 99.51 परसेंटाइल प्राप्त किए, जबकि विनायक ध्यानी ने 99.47 परसेंटाइल हासिल किए। आदित्य शर्मा (99.43), हर्ष कुमार (99.27), मनित खुराना (99.19), शौर्य नौटियाल (99.09) और निशांत नेगी (99.05) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून ब्रांच की ओवरऑल सफलता को मजबूत किया।
रीजनल डायरेक्टर का बयान
छात्रों की इस सफलता पर AESL के रीजनल डायरेक्टर श्री धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा,
“देहरादून के हमारे छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत और आकाश के मजबूत एकेडमिक इकोसिस्टम का प्रमाण हैं। हमें उन पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
सफलता का मंत्र
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ-डिसिप्लिन, नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय पर मेंटरिंग और रेगुलर असेसमेंट को दिया। स्ट्रक्चर्ड करिकुलम, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और सिम्युलेटेड टेस्ट ने उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और निरंतर सुधार करने में मदद की।
गौरतलब है कि JEE Main परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है, जिससे छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का अवसर मिलता है। इसी के आधार पर उन्हें NITs, IIITs और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश के साथ-साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) में दाखिले के लिए JEE Advanced में बैठने का मौका मिलता है।