उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार में पटेल नगर पश्चिम से निकली विशाल दोपहिया वाहन रैली

देहरादून,17 फरवरी। 18 फरवरी,बुधवार को मनभावन वेडिंग पॉइंट में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए आज वार्ड नंबर 44, पटेल नगर पश्चिम में विशाल दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक गोविंद मोहन ने किया।
रैली में क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन सहित मधु साहनी, मधु गुप्ता, ममता सैनी, वासु शर्मा, शिव भाटिया, रवि राठौर, विशाल बिरला, सतीश कौशिक, राजेश बहल, कपिल गोगिया, सुमित सभरवाल, किशन कुमार वर्मा, कृष्ण विज, आनंद डूडेजा, बृजपाल सैनी, विभोर धीमान, शिवा वर्मा, सुयश गर्ग, गर्व गोयल, संगीता जुनेजा, कविता गोगिया, हर्षिता गोगिया, किरण पाल, काजल सूद, विनोद बाल्मीकि, विनोद तोमर, नीरज, इंदु कश्यप, रोहित चड्डा, उषा मेहंदीरत्ता, अनुपमा घई, शोभा गौड़, प्रगति शर्मा, सुषमा भाटिया, शकुंतला भाटिया, बलविंदर कौर, मीना वधवा, विजय वधवा, श्वेता भाटिया, हिमानी, सोनिया चोपड़ा, मनीष भाटिया सहित आयुष, हिमांशु, अंकित, पारुल, बिहू, सृष्टि, मिस्टी, माही, पावनी, दिव्या आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
रैली के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button