उत्तराखण्डराजनीति

भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की हकीकत: भट्ट

फ्लॉप रैली के भरोसे आत्ममुग्ध कांग्रेस को जनता देगी जवाब

प्रदर्शन से जनता की दूरी ने कांग्रेसी नकारात्मक राजनीति की खोली पोल

देहरादून 16 फरवरी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की रैली को भाड़े और मुस्लिम यूनिवर्सिटी समर्थको का जमावड़ा बताते हुए फ्लॉप शो करार दिया है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेसी रैली पूर्व मे घोषित मुद्दों से अलग ही नजर आयी। रैली मे मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारों की गूंज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि एक और कांग्रेस लगातार डेमोग्राफी चेंज और धौलास सहित प्रदेश भर मे अवैध अतिक्रमण को लेकर हमलावर है तो वहीं रैली मे इसकी स्पष्ट झलक दिखायी दी। उन्होंने प्रदर्शन को झूठ और भ्रम फैलाने की एक और असफल कोशिश बताया है।
उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन में जनता की अनुपस्थिति बताती है कि राज्य विकास मार्ग पर बहुत आगे बढ़ गया है और कांग्रेस खुद अभी भ्रम में है। हम आने वाले साल को विकास की रफ्तार बढ़ाने का अवसर मान रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं के लिए यह समय राजनैतिक प्रपंचों का है। आज की रैली में मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मदरसा बोर्ड वापिसी की मांग वाले बैनरों से उनका दोहरा चेहरा भी स्पष्ट नजर आया है।

भट्ट ने कहा कि विगत 4 वर्षों में हमारी सरकार ने विकास और जनकल्याण के अनगिनत कार्य किए हैं। भाजपा जनता से किए सभी वादों पर खरा उतरी हैं और शेष समय में भी उम्मीद से बढ़कर काम करने जा रही हैं। जनता आज राज्य के चौमुखी विकास को अपने आस पास अनुभव कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों के आंकड़े उसकी तस्दीक करते हैं। संस्कृति और विरासत को संजोते हुए, प्रदेश के देवभूमि स्वरूप बरकरार रखने की हमारी कोशिश जनकल्याणकारी सरकार को चरितार्थ कर रही है।

उन्होंने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस को दिक्कत इस बात से है कि राज्य निर्माण से चले आ रही समस्याओं का हमारी सरकार ने निवारण कैसे किया है। कांग्रेसी सरकारों ने भ्रष्टाचार की बेल पनपाई हमने उसे पूरी तरह सुखाया है। नियुक्ति प्रक्रिया नकल माफियाओं के हाथों में दी, उनको समाप्त कर, हमने रिकॉर्ड युवाओं को रोजगार दिया। प्रदेश की डेमोग्राफी बिगाड़ने की साजिश पर लगाम लगाई और लंबे समय से लंबित मातृशक्ति और राज्य आंदोलनकारी आरक्षण को अंजाम तक पहुंचाया। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश में पूरी तरह मुद्दाविहीन और विचारहीन हो गई है।

उन्होंने कहा जिन तमाम मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम फैलाना चाहती है उन पर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के साथ है। विपक्ष को लगता है कि एक झूठ को बार-बार कहने से जनता उसे सच मान लेगी। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं कि देवभूमि की जनता बहुत समझदार और जागरूक है, जिसका साक्ष्य वे बार-बार चुनाव में भाजपा को चुनकर देते आए हैं।

कांग्रेस पार्टी का दोहरा चेहरा फिर नजर आया है। जिस मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वादे से उनके बड़े-बड़े नेता मुंह चुरा रहे हैं, आज उसी मांग के बैनर तख्ती लिए हुए कांग्रेसी नजर आए। उनके नेताओं कार्यकर्ताओं को सनातन के किसी मुद्दे की चिंता नहीं है उनकी इच्छा तो मदरसा बोर्ड वापिसी की है, जिसका वादा शायद बंद कमरों में वे दे भी चुके होंगे।

भट्ट ने कहा कि आज के प्रदर्शन से कांग्रेस को सबक लेने की जरूरत है कि जनता की क्यों उनके राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी लगातार बढ़ती जा रही है। क्योंकि वे जिन मुद्दों को उठा रहे हैं उन सब पर जनता धामी सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं और उनके साथ खड़ी है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी अपने ही फैलाए झूठ और भ्रम से खुद बाहर आए और सकारात्मक राजनीति करे। वैसे भी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए जनता ने मन बना लिया है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राजधानी मे महज 5 हजार लोग ही एकत्रित कर पाए, जबकि स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह पावो जैसे स्थल पर 3 हजार लोग एकत्रित कर गए यह दिखाने को पर्याप्त है कि जनता किधर है।

Related Articles

Back to top button