बिहारीगढ़ में National V.I.P. Press Club का ऐतिहासिक आयोजन, 200 से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी, 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरण
बिहारीगढ़,15 फरवरी 2026।
National V.I.P. Press Club द्वारा रविवार को वृंदावन गार्डन, बिहारीगढ़ (जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में एक भव्य, गरिमामयी एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न जनपदों और राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में 200 से अधिक पत्रकारों की प्रभावशाली उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। मंच से वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंडलीवाल ने की, जबकि संचालन असगर आलम द्वारा किया गया।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धर्म सिंह सैनी (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी), डॉ. करण सिंह सैनी (वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी), उमेश कुमार (विधायक, खानपुर), नाथीराम राणा (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी), डॉ. मोइनुद्दीन इदरीसी (ABS इंफ्रासिटी, धरातल ग्रीन एवं वरिष्ठ समाजसेवी), साहब सिंह पुंडीर (वरिष्ठ भाजपा नेता), हाजी फजलुर्रहमान (पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी), राव मोहतरम (वरिष्ठ बसपा नेता), डॉ. फैजल (चेयरमैन, अल्फा क्रिकेट एकेडमी, गणेशपुर), अरशद राणा (वरिष्ठ पत्रकार, मुजफ्फरनगर), रूही अंजुम (वरिष्ठ सपा नेत्री एवं समाजसेविका), दिलशाद मलिक (वरिष्ठ बसपा नेता), शाहबान उर्फ गुड्डू (वरिष्ठ बसपा नेता), आजाद अली (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति), गोपाल सिंघल (संपादक, अरिहंत समाचार, देहरादून), एम. फहीम ‘तन्हा’ (वरिष्ठ पत्रकार, देहरादून), सलीम सैफी (वरिष्ठ पत्रकार एवं CEO, न्यूज़ वायरस, देहरादून), वी.डी. शर्मा (प्रदेश महासचिव, देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड), श्री धर्मराज (ग्राम प्रधान), मुकेश सैनी (ग्राम प्रधान, बंजारा वाला), गुरमीत सिंह राठौर, मलका अख्तर, डॉ. त्यागी (वरिष्ठ चिकित्सक), भूपेंद्र सिंह चौहान (भा.कि.यू. प्रदेश अध्यक्ष), राव इमरान खान (संपादक, दैनिक राइट बुलेटिन), डॉ. इफ्तिखार त्यागी (CEO, एक्सप्रेस न्यूज़ भारत) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पत्रकार सम्मान व संगठनात्मक चर्चा
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों की समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।
सामाजिक दायित्व का निर्वहन
कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार निभाते हुए धरातल ग्रीन परिवार की ओर से डॉ. मोइनुद्दीन इदरीसी द्वारा क्षेत्र के लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट वितरित की गई, जिसकी सभी अतिथियों और पत्रकारों ने सराहना की।
बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
कार्यक्रम में वेदपाल गौतम, असगर आलम, डॉ. लियाकत, इंतेखाब आजाद, औरंगजेब मलिक व उनकी टीम, तबरेज आलम, जहांगीर राणा, शिव कुमार व उनकी टीम, गफ्फार खान, असद खान, सैयद जायर हुसैन, सैयद आदिल हुसैन, एम. अफजल गौर (बिहारीगढ़), पुरुषोत्तम शर्मा (बिहारीगढ़), मोहम्मद आसिफ, कुलदीप सिंह (बिहारीगढ़), मनोज (बिहारीगढ़), राव नवेज अली (बिहारीगढ़), शराफत अंसारी, गोपाल सिंह पुंडीर (मेरठ), अजरा परवीन, भगवत मेहरा, जुल्फिकार मुईज़ी, एडवोकेट बबलू कुमार, मुमताज अली (देवबंद), दीन रजा, रुहीना इदरीसी (देहरादून), मोहम्मद सलमान (देहरादून), मोहम्मद आदिल, सतीश आजाद, एडवोकेट गफ्फार, सद्दाम हुसैन (मिर्जापुर), कुर्बान, राज कुमार, राम कुमार, पवन राणा (बिहारीगढ़), मुरसलीन अली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर National V.I.P. Press Club के चेयरमैन डॉ. गुलबहार ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन पत्रकार एकता, सामाजिक दायित्व और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।