उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार

बेंगलुरु में We Utsav में उत्तराखंड की लोक कला ऐपण ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

बेंगलुरु,14 फरवरी। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह आयोजन कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण को प्रस्तुत करते हुए उत्तराखंड की लोक कलाकार ज्योति जोशी ने ऐपण कला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व और इसकी विशिष्ट परंपरागत विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उनकी प्रस्तुति ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से उभारा।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय दर्शकों और प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की लोक कला ऐपण की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे भारतीय लोक कला की समृद्ध परंपरा का अनुपम उदाहरण बताया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्योति जोशी पूर्व में भी उत्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखंड विधानसभा भवन, गैरसैंण में ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति दे चुकी हैं, जिससे इस पारंपरिक लोक कला को व्यापक पहचान और सम्मान मिला है।

Related Articles

Back to top button