उत्तराखण्डराज्य

लोक भवन में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, राज्यपाल की उपस्थिति वाले कार्यक्रमों में अनिवार्य हुआ राष्ट्रगीत वादन

लोक भवन, 13 फरवरी 2026 । लोक भवन में आज आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का विधिवत वादन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन एवं वादन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में आज से लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इन दिशा-निर्देशों के अनुपालन की औपचारिक शुरुआत की गई।
अब से माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में आयोजित सभी औपचारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ-साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का वादन भी सुनिश्चित किया जाएगा। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार आधिकारिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ के छह अंतरों का पूर्ण संस्करण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान बढ़ेगा और सरकारी आयोजनों में निर्धारित प्रोटोकॉल का प्रभावी पालन सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Back to top button