उत्तराखण्डराज्य

राज्यपाल से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) की शिष्टाचार भेंट, वन संरक्षण व पर्यावरणीय मुद्दों पर हुई चर्चा

लोक भवन देहरादून, 11 फरवरी 2026। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में प्रमुख वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष (हॉफ), उत्तराखण्ड श्री रंजन कुमार मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में वन संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण, वन संपदा के सतत उपयोग तथा मानव–वन्यजीव संघर्ष की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे हिमालयी राज्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री मिश्रा ने राज्यपाल को वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, वन्यजीव संरक्षण प्रयासों, वनीकरण कार्यक्रमों एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए अपेक्षा जताई कि पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाते हुए प्रदेश को हरित और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button