दिल्लीराष्ट्रीयविशेष समाचारशासन
जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम
दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में वंदे मातरम बजाया जायेगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। आदेश के मुताबिक सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत बजाने के बाद ही होगी। नये नियमों के अनुसार, राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाएं जायेंगे, जिसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है। ज्ञात रहे कि अब तक मूल गीत के पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे। विदित है कि केंद्र इस समय वंदे मातरम् के 150 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम मना रहा है। सभी को विदित होना चाहिए कि राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत गाया जाएगा अगर किसी समारोह में दोनों बजाए जाने हैं।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।