लाख की स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कैराना, शामली। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से 50 लाख से अधिक की स्मैक बरामद करने का दावा किया है।
बताया गया है कि रविवार रात आपरेशन सवेरा के तहत पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में क्षेत्र में अभियान चलाए हुए थी। इसी दौरान गांव गोगवान जाने वाले खडंजे पर ट्यूबवेल के निकट से एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से 251 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिलाल पुत्र ताहिर निवासी गांव गोगवान बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्रि के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक ट्रेन द्वारा बरेली से लाता था तथा क्षेत्र में सप्लाई करता था। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे चालानी कार्यवाही कर जेल रवाना कर दिया है।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।