स्टेट बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में झिंझाना के अनमोल शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल

झिंझाना, शामली। कस्बा निवासी अनमोल शर्मा ने उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है।प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद और कस्बे का नाम रोशन किया है।
मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के ऑटोडोरियम में आयोजित उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अनमोल शर्मा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
अनमोल शर्मा के पिता हरिकिशन शर्मा ने बताया कि पहली बार जनपद से किसी प्रतिभागी ने इस स्तर की बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर सिल्वर मेडल जीता है। अनमोल की सफलता से युवाओं में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। नगर के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।
