खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, 1032 लोगों ने उठाया लाभ
खटीमा,10 फरवरी 2026 । मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मंगलवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत सनातन धर्मशाला, नगर पालिका परिषद खटीमा के निकट एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्री तुषार सैनी ने की।
शिविर में कुल 1032 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र जोशी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचकर समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
विभागीय सेवाओं का व्यापक लाभ
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएं प्रदान की गईं—
स्वास्थ्य विभाग: 236 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवाइयों का वितरण, 19 आयुष्मान कार्ड, 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 03 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ
होम्योपैथिक विभाग: 105 लोगों की जांच
आयुष विभाग: 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण
समाज कल्याण विभाग: 05 पेंशन आवेदन, 08 दिव्यांग बस पास
पूर्ति विभाग: 11 लोगों के राशन कार्ड/ई-केवाईसी
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग: 06 महिलाओं को महालक्ष्मी किट योजना का लाभ
उद्यान विभाग: 25 लोगों को सब्जी/मसाला/पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, 04 को मशरूम उत्पादन योजना
डेयरी विभाग: 10 लाभार्थियों को साईलेज एवं दुधारू पशु योजना
इसके अतिरिक्त शिविर में 12 जन्म-मृत्यु पंजीकरण, 35 आय/जाति/स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 02 विरासत दर्ज, 28 खाता-खतौनी की प्रमाणित नकल तथा 02 यूसीसी पंजीकरण किए गए।
949 लाभार्थी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित
शिविर के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं—जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल एवं महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजनाएं आदि—से कुल 949 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सतीश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष श्री अमित पाण्डे सहित जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।