उत्तर प्रदेशताज़ा खबरशिक्षा

वार्षिक परीक्षा के बाद छात्राओं को दी गई दुआओं के साथ विदाई

झिंझाना, शामली। कस्बे में सोमवार को मदरसा जामिअतुस सालिहातुत में छात्राओं की वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद सामूहिक दुआ कराई गई। इसके उपरांत छात्राओं और अभिभावकों ने मदरसा प्रबंधक मौलाना तैय्यब कासिमी तथा सचिव एवं जनरल सेक्रेटरी गुलजार खान को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मौलाना इकराम साहब रशीदी की दुआ के साथ हुआ। जामिआ की प्रधानाचार्या मुसर्रत बेगम ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

परीक्षा में मौलाना तैय्यब कासिमी, कारी इरशाद साहब गोगवान, मौलाना वसीक झिंझाना, हाफिज अय्यूब शेखामेदान झिंझाना तथा मुफ्ती अनवर शाह कासिमी ने छात्राओं का इम्तिहान लिया।

इस अवसर पर सालिहा अयमन, सदफ, शबीना, अरमाना, मंसूरा, कहकशां, हादिया, नाजिया, नबिया, मनतशा, उजमा सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं और दुआओं के साथ जामिआ से विदा हुईं।

रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button