डीसैन्ट पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

झिंझाना, शामली। कस्बे के डी-सैन्ट पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रवजोत सिंह को मिस्टर फेयरवेल तथा रीतू चौहान को मिस फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम से पूर्व कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं बैज पहनाकर विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों और खट्टी-मीठी यादों को मंच से साझा किया।
समापन पर विद्यालय प्रबंधक आरपी सिंह तथा प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।