उत्तराखण्डराजनीति

भाजयुमो का बजट युवा सम्मेलन सम्पन्न, युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है बजट–2026: सुबोध उनियाल

देहरादून,09 फरवरी 2026।

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेलनगर में बजट युवा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य वक्तव्य दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप पंत ने की।
सम्मेलन के दौरान युवाओं के समग्र विकास, रोजगार के अवसरों एवं उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि बजट युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। बजट 2026 शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, बजट कार्यक्रम सह-संयोजक शुभम सिमल्टी, सत्यम तोमर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button