उत्तराखण्डराज्य

हरिपुरा व बौर जलाशयों से सिल्ट हटाने की तैयारी, वर्षाकाल से पहले बनेगी कार्ययोजना

रूद्रपुर,05 फरवरी 2026। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा एवं बौर जलाशयों में जमा सिल्ट को हटाने के संबंध में सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं जलाशयों की सुरक्षा की दृष्टि से सिल्ट हटाना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए वर्षाकाल से पूर्व इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित कर जलाशयों का सर्वे कराया जाए तथा उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद की अन्य नदियों में यदि रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता है तो उनका भी सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि वर्षाकाल से पूर्व रिवर ड्रेजिंग का कार्य कराया जा सके और संभावित आपदाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी ऋचा सिंह, डॉ. अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, अधिशासी अभियंता बी.एस. डांगी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

Related Articles

Back to top button