उत्तराखण्डविशेष समाचार

डिफेंस कॉलोनी व पंडितवाडी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में देशभक्ति गीतों के गायक पीयूष निगम सम्मानित

देहरादून 03 फरवरी। देशभक्ति गीतों से जन-जन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने वाले सुप्रसिद्ध गायक पीयूष निगम को डिफेंस कॉलोनी एवं पंडित वादी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में उनके द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह में जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना भर दी।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही पीयूष निगम ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। उनके गीतों ने न केवल युवाओं बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।
सम्मेलन आयोजकों ने पीयूष निगम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार समाज में सकारात्मक ऊर्जा, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में उन्हें मंच से सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देशभक्ति गीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समाज को दिशा देने और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने का सशक्त माध्यम हैं। पीयूष निगम लंबे समय से अपने गीतों के माध्यम से देश, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरूकता का कार्य कर रहे हैं।
विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी जन एवं युवा वर्ग उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा, जिसमें पीयूष निगम की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।

Related Articles

Back to top button