उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की शिष्टाचार भेंट
लोक भवन देहरादून,03 फरवरी 2026 । मंगलवार को लोक भवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र सेवा और सामाजिक योगदान का प्रतीक है।
भेंट के दौरान राज्य के विकास, समसामयिक विषयों एवं सामा
जिक सरोकारों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुईं।