उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार

कार्यकर्ताओं की कार्यशाला कौशल विकास की क्षमता का दर्पण है – विनय पत्राले

देहरादून-01फरवरी 2026 ।

राष्ट्रीय एकता को समर्पित “भारत भारती” संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,महाराष्ट्र आदि प्रांतों से पधारे प्रतिनिधियों ने राष्ट्र निर्माण पर व्यापक विचार- विमर्श किया। भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय पत्राले ने भारत भारती संस्था के गठन उद्देश्य तथा कार्यशैली को परिभाषित करते हुए बताया कि भारत भारती देशव्यापी संगठन है, जिसमें वर्तमान से प्राचीन तक संस्था का गठन और राष्ट्रीयता का प्रचार हो रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के अध्यक्ष सतीश मुण्डेपी ने कार्यशाला में सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने कहा कि भारत भारती संस्था एक राष्ट्रव्यापी विचारों का समूह है, जो सम्पूर्ण राष्ट्र को जोड़ने का कार्य कर रही है। पत्राले ने कहा कि कार्यशाला कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य करती है। कार्यशाला राष्ट्र साधना है। जिससे कार्यकर्ता नवाचार के साथ संस्कारित होता है। यह क्षमता विकास का दर्पण है। “भारत हमारी माँ है, करना इसी की सेवा हमारा कर्तव्य है” जैसे प्रखर संदेशों से वन्दे मातरम् को जोड़कर सकारात्मकता का संदेश दिया।

कार्यशाला में उपस्थित प्रांतीय कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा शांत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने समग्र राष्ट्र चिंतन स्वरूप पूरा भारत का संदेश दिया। कार्यशाला में पंजाब से पधारे राजकुमार “जूडो” ने बताया कि उनके द्वारा प्रांतीय स्तर पर जन-जागरण तथा धर्म जागरण कर राष्ट्र चेतना का अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। जूडो ने कहा कि वे पंजाब के सभी जनपदों में शीघ्र ही भारत भारती संगठन का गठन करेंगे।

बैंगलोर में सम्पन्न नारी शक्ति सम्मेलन का विस्तारपूर्वक वर्णन उत्तराखण्ड से सहभागी श्रीमती शालू जैन तथा श्रीमती पुष्पा भल्ला ने कर महिलाओं में ऊर्जा का संचार किया। कार्यशाला में उत्तर क्षेत्र प्रमुख रोशन लाल अग्रवाल बहुत ही राष्ट्रभक्ति एवं संवेदनशीलता के इस माटी से नितलक कर “चन्दन है इस देश की माटी” का वर्णन करते हुए सरहिन्द की दीवार माटी का वर्णन किया। राष्ट्रप्रेम को समर्पित इस प्रसंग को सुनकर अनेक श्रोताओं की आँखें नम हो गयीं।

देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मुंडेपी
ने शनिवार 31 जनवरी को राजभवन में महामहिम राज्यपाल जी से सम्पन्न हुई भेंट वार्ता और सम्मान का प्रभावी चित्रण प्रस्तुत किया। मुंडेपी ने बताया कि महामहिम राज्यपाल जी ने भारत भारती को एक वर्ष के अन्दर एक लाख पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले जी ने उपस्थित प्रतिभागियों से सहयोग संघर्ष का आह्वान प्राप्त कर लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। कार्यशाला में उपस्थित श्री प्रकाश स्वामी ने कहा कि भारत भारतीय संगठन का वर्तमान विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले की संघर्षमयी तपस्या का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख सदस्यों की विस्तार संख्या मात्र सम्बोधन या चिंतन से नहीं होगी, यह क्रियान्वयन से ही संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा भारत के संत गौ हत्या पर प्रतिबंध तथा गाय को गायमाता घोषित करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में वन्दे मातरम् का सजीव मंचन डॉ सिरजा ने प्रभावी स्वरूप में किया। लखनऊ से पधारे विवेकानंद दीक्षित ने संस्था के संगठन की विस्तार की जानकारी दी। सभी उपस्थितों का आभार ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष सतीश मुण्डेपी ने किया। कार्यशाला का संयुक्त संचालन डा. राजकुमार उपाध्याय तथा योगेश अग्रवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button