उत्तराखण्डराजनीति

केंद्रीय बजट 2025–26 विकसित भारत के संकल्प को करेगा साकार: ज्योति प्रसाद गैरोला

देहरादून 01 फरवरी 2026 ।0

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025–26 को राजपुर विधायक खजान दास एवं दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला के साथ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “विकसित भारत, सशक्त भारत” के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूर्णतः लोक-कल्याणकारी है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि बजट निर्माण में सभी राज्यों की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड को इस बजट से और अधिक गति मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, पर्यटन, बायोगैस, महिला उत्थान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है, जो देश को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाकर बजट के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दें, ताकि आम जनमानस बजट के मूल उद्देश्य को समझ सके।
कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस बजट में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह बजट भी लोक-कल्याणकारी है और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देता है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पर्वतीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवा एवं महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और स्वरोज़गार पर विशेष बल दिया गया है।
कार्यक्रम में हरीश नारंग, आशीष नागरथ, सुनील शर्मा, विजेंद्र थपलियाल, प्रदीप कुमार, मोतीराम, पंकज शर्मा, अवधेश तिवारी, साक्षी शंकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button