उत्तराखण्डखेल

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन

ऋषिकेश, 01 फरवरी 2026।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (पीएससीबी), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 31वीं इंटर–सेंट्रल पावर सेक्टर अंडरटेकिंग्स (आईसीपीएसयू) शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन 31 जनवरी 2026 को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परिसर में किया गया।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि टीएचडीसीआईएल खेल और स्वास्थ्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन न केवल कर्मचारियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं, बल्कि विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के बीच आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
समापन समारोह में डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन–प्रशासन एवं केंद्रीय संचार) ने सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और पूरे टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों द्वारा दिखाए गए उत्साह एवं खेल भावना की प्रशंसा की।
प्रतियोगिता के परिणाम
इस प्रतियोगिता में विद्युत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों की कुल 11 टीमों ने सहभागिता की।
पुरुष शतरंज टीम स्पर्धा में
🥇 पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) — प्रथम स्थान
🥈 दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) — द्वितीय स्थान
🥉 टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड — तृतीय स्थान
पुरुष व्यक्तिगत शतरंज स्पर्धा में
🥇 श्री सौरभ बिस्वास (ग्रिड इंडिया)
🥈 श्री सौरभ धीमान (एसजेवीएनएल)
🥉 श्री नागा पवन कल्याण कुमार (पीजीसीआईएल)
महिला शतरंज टीम स्पर्धा में
🥇 पीजीसीआईएल
🥈 एनएचपीसी
🥉 ग्रिड इंडिया
महिला व्यक्तिगत शतरंज स्पर्धा में
🥇 सुश्री लिया जॉर्ज (एनएचपीसी)
🥈 सुश्री हिमांशी (पीजीसीआईएल)
🥉 सुश्री कमलेश (पीजीसीआईएल)
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्री ए. के. विश्वकर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन–कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्विस प्रणाली के अंतर्गत फीडे (FIDE) के सभी नियमों एवं विनियमों का पूर्ण पालन करते हुए किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन सुश्री स्वाति भट्ट (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक), श्री संकल्प अरोड़ा (फीडे निर्णायक) एवं सुश्री प्रकृति मनोध्या (फीडे निर्णायक) द्वारा किया गया।
उक्त टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), बीबीएमबी, डीवीसी, ग्रिड इंडिया, एनएचपीसी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, एसजेवीएनएल एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टीमों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button