राज्यपाल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिष्टाचार भेंट दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की
लोक भवन, देहरादून 01 फरवरी, 2026 । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन, देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की हार्दिक कामना की।
भेंट के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास हेतु राज्यपाल के मार्गदर्शन एवं सहयोग की सराहना की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े प्रयासों में राजभवन की ओर से निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द, समन्वय एवं संवैधानिक गरिमा
का प्रतीक रही।