उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नई दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल कटोच ने की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन, देहरादून 21 जनवरी 2026 । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज नई दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल कटोच (से नि) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच आत्मीय वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
भेंट के अवसर पर देश की वर्तमान परिस्थितियों, सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं तथा राष्ट्रहित से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल कटोच के दीर्घ सैन्य अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी अधिकारियों के विचार और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल कटोच ने राज्यपाल का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस शिष्टाचार भेंट को दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी बताया गया।

Related Articles

Back to top button