उत्तराखण्डधर्म-कर्म

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिमा अनावरण, उत्तरायणी मेले का किया शुभारंभ

खटीमा, 14 जनवरी 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा पहुँचकर भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री ने लाल कोठी पहुँचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले के उद्घाटन के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सांसद श्री अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा सहित राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button