विशाल त्यागी को त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून, 08 जनवरी 2026।
त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल त्यागी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में आज संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मांगेराम त्यागी ने औपचारिक घोषणा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मांगेराम त्यागी ने कहा कि श्री विशाल त्यागी का संगठनात्मक अनुभव, समाजसेवा के प्रति समर्पण एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री त्यागी के जुड़ने से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल त्यागी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशाल त्यागी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।