अच्छे कर्मों से समाज को दिशा, सही समय पर भगवान स्वयं देंगे उत्तर : भागवत कथा में संदेश

देहरादून, 07 जनवरी। तुलसी मंदिर प्रांगण में श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास श्री सुभाष जोशी ने श्रद्धालुओं को गूढ़ आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव से भागवत कथा का श्रवण करें और समाज की आलोचनात्मक बातों का उत्तर देने के बजाय धैर्य रखें, सही समय पर भगवान स्वयं उत्तर देते हैं।
कथा व्यास ने मानव कल्याण पर बल देते हुए कपिल मुनि की कथा एवं ध्रुव प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति, धैर्य और कर्म के महत्व का बोध हुआ।
कथा स्थल पर व्यास पीठ से आशीर्वाद लेने कैंट विधायक सविता कपूर, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा एवं विशाल गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भक्तों के साथ सामूहिक आरती की तथा प्रसाद वितरण किया।
कथा कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं गणमान्य सदस्य सुधीर जैन, अश्वनी अग्रवाल, आलोक जैन, अनिरुद्ध जिंदल, रोशन राणा, बालकृष्ण, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, गौरव जैन, सुमित बंसल, हेमराज अरोड़ा, अरिहंत जैन, राहुल माटा, आयुष जैन, नितिन अग्रवाल, शिवम् गुप्ता, अनुष्का राणा, कृतिका राणा, हिमांशु कोटनाला, विक्रम चौधरी, पुनीत जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
