उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

उत्तराखंड में नए विकासखंडों के गठन की मांग लोकसभा में गूँजी, सांसद अजय भट्ट ने उठाया मुद्दा

नई दिल्ली/देहरादून 12 दिसंबर।उत्तराखंड की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और विकासखंडों के बीच लंबी दूरियों को देखते हुए आज लोकसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा प्रमुखता से उठा। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने नियम 377 के तहत उत्तराखंड में विकासखंडों की संख्या बढ़ाए जाने की जोरदार मांग रखी।

सांसद भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में एक विकासखंड से दूसरे तक पहुँचना आम जनता के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। इस कारण केंद्र सरकार की योजनाओं को ब्लॉक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि सामान्य सरकारी कार्यों के लिए भी लोगों को दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय, धन और ऊर्जा की अनावश्यक खपत होती है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पहाड़ी राज्य में नए विकासखंडों का गठन अत्यंत आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ तेजी और सुगमता से आम लोगों तक पहुंच सके तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाई जा सके।

Related Articles

Back to top button