उत्तराखण्डविशेष समाचार

17 दिसंबर को सभी ब्लॉकों में मनाया जाएगा किसान दिवस, तहसील दिवस भी होंगे संयुक्त—डीएम नितिन भदौरिया

रूद्रपुर, 11 दिसंबर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशों के अनुरूप किसानों की विधिक समस्याओं के समाधान तथा उन्हें तकनीकी व वैज्ञानिक रूप से और अधिक सक्षम व जागरूक बनाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर (बुधवार) को जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान दिवस मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसान दिवस के साथ ही तहसील दिवस, जो पूर्व निर्धारित तिथि 16 दिसंबर को आयोजित होना था, अब सभी तहसीलों में 17 दिसंबर को किसान दिवस के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। खटीमा तहसील दिवस, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी करते हैं, वह भी 17 दिसंबर को ही आयोजित होगा।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी तैनात किए हैं—

खटीमा – जिलाधिकारी स्वयं
काशीपुर – मुख्य विकास अधिकारी
रूद्रपुर – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
बाजपुर – अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)
जसपुर – उप जिलाधिकारी काशीपुर
गदरपुर – उप जिलाधिकारी गदरपुर
सितारगंज एवं नानकमत्ता – उप जिलाधिकारी सितारगंज
किच्छा – उप जिलाधिकारी किच्छा

जिलाधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारियों के अलावा सभी तहसील एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहकर संयुक्त किसान दिवस और तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे। वहीं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य कार्यक्रम के लिए खटीमा ब्लॉक मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button