14 दिसम्बर की “वोट चोर – गद्दी छोड़” महा रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

देहरादून, 8 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल “वोट चोर – गद्दी छोड़” महा रैली की तैयारियों को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश मुख्यालय, राजीव भवन (राजपुर रोड) में आयोजित की गई। बैठक में रैली की सफलता के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई तथा सभी नेताओं ने अपने सुझाव साझा किए।
निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर होने वाली इस रैली में उत्तराखण्ड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 14 दिसम्बर को दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे।
रैली की तैयारी और समन्वय के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
सोशल मीडिया समन्वय समिति: प्रदेश मुख्यालय हेतु अभिनव थापर, गढ़वाल मंडल हेतु संदीप चमोली और कुमाऊं मंडल हेतु किशोर कुमार को समन्वयक नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम समन्वय समिति: गढ़वाल मंडल के लिए राजेन्द्र शाह तथा कुमाऊं मंडल के लिए नितिन पंत को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, गोदावरी थापली, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली और आदर्श सूद को रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे विधानसभा स्तर पर नियुक्त प्रभारियों से समन्वय स्थापित करें तथा रैली से संबंधित फोटो–वीडियो डेटा एवं प्रतिभागियों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी व्हाट्सऐप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करें।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रैली के प्रति भारी उत्साह है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजीव महर्षि, शंकर चन्द्र रमोला, राजेन्द्र शाह, विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, डॉ. प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू, नेमीचंद सूर्यवंशी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।



