उत्तराखण्ड

डीएम देहरादून का भू-कानून अभियान उत्तराखंड (2016) के सदस्यों ने किया सम्मान

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून को भू-कानून अभियान उत्तराखंड (2016) के सभी सदस्यों ने सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण में त्वरित कार्यवाही करने और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए सम्मानित किया।

अभियान के सदस्यों ने कहा कि ऐसे अधिकारी, जो गरीब जनता की आवाज़ को तुरंत सुनकर निस्तारण करते हैं, वे जनता के बीच विशेष स्थान रखते हैं। जनता हमेशा ऐसे अधिकारियों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अधिकारियों की संख्या गिनी-चुनी ही रही है, और आज देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में जिलाधिकारी के जनहितार्थ निर्णयों की सराहना हो रही है।

अभियान के सदस्यों ने यह भी अपेक्षा जताई कि यह प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्य संस्कृति पूरे राज्य में फैले।

इस अवसर पर अभियान के संस्थापक एवं मुख्य संयोजक शंकर सागर के साथ सह संयोजक आनंद सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक अशोक नेगी, कुमाऊं संयोजक उमेद बिष्ट, महिला संयोजक राजेश पेटवाल, धना वाल्दिया, कृष्णा बिजलवाण, सुभागा फरसवान, ज्योतिका पांडे, कल्पेश्वरी नेगी, देवेश्वरी गुसाई, पूजा बुढ़ाथोकी, गीता शर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button