उत्तराखण्डखेलराष्ट्रीयविदेश

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी पर थाईलैंड का कब्जा, सीएम धामी ने किया समापन, थाईलैंड को प्रदान की चैंपियन ट्राफी

शीतकालीन खेलों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की प्रथम मेजबानी उत्तराखण्ड को मिलने पर जताया आभार

देहरादून 24 अगस्त

। हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 में थाईलैंड चैंपियन बनी। समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थाईलैंड को एशियन ओपन शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सुअवसर देवभूमि उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 11 देशों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने 9 अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित करने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा भारत के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक सहित अनेकों पदक प्राप्त किए हैं। पूर्ण विश्वास है कि यह प्रतियोगिता भारत में शीतकालीन खेलों के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बनेगी। मारे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।

जूनियर सी गर्ल्स 777 मीटर

स्वर्ण- कोया यूना जापान (1.14.904)
रजत- चोई कैडेंस लोक यिन हांगकांग (1.20.407)
कांस्य- अन्वयी देशपांडे भारत (1.20.472)

जूनियर सी बॉयज़ 777 मीटर

स्वर्ण- कोसिटवानिच औनिपिट थाईलैंड (1.07.384)
रजत- युई नागिटो जापान (1.07.384)
कांस्य- साकैदा रियो जापान (1.10.405)
जूनियर बी महिला 1000 मीटर

स्वर्ण- ओहारा हिना जापान (1.36.076)
रजत- योशिजावा माई जापान (1.36.304)
कांस्य- हुआंग चिएन हुआ चीनी ताइपे (1.36.396)
जूनियर बी पुरुष 1000 मीटर

स्वर्ण- अद्वय कोठारी भारत (1.44.957)
रजत- जियांग जुन-जियान चीनी ताइपे (1.45.000)
कांस्य- ताकाहाशी काजुतो जापान (1.53.289)

जूनियर ए महिला 1000 मीटर

स्वर्ण- जर्मपात्जुन्या अतिया थाईलैंड (1.39.175)
रजत- नयना तल्लूरी भारत (1.39.527)
कांस्य- प्रेमप्रीचा पुनप्रीदा थाईलैंड (1.39.571)

जूनियर ए पुरुष 1000 मी

स्वर्ण- टैप्रोम चोनलाचार्ट थाईलैंड (1.31.650)
रजत- चांगमई फूरिपत थाईलैंड (1.31.770)
कांस्य- एकलव्य जगल भारत (1.31.880)
जूनियर डी गर्ल्स 333 मीटर

स्वर्ण- जिया शेट्टी भारत (0.37.066)
रजत- दिन्ह ट्रुक क्वेन वियतनाम (0.37.316)
कांस्य- फातिमा मेहविश भारत (0.37.753)
जूनियर डी बॉयज़ 333 मीटर

स्वर्ण- श्रीमोंगकोल रोनापी थाईलैंड (0.35.234)
रजत- अन्विथ अथापु भारत (0.35.484)
कांस्य- अर्णव रेड्डी भारत (0.36.511)

सीनियर महिला 1000 मीटर

स्वर्ण- लाम चिंग यान (1.53.155)
रजत- चट्टाईसोंग थौच्या थाईलैंड (1.49.709)
कांस्य- चांग वान टिंग चीनी ताइपे (1.53.304)

सीनियर पुरुष 1000 मीटर

स्वर्ण- सु जून पेंग चीनी ताइपे (1.33.239)
रजत- लिन चुन चीह चीनी ताइपे (1.33.395)
कांस्य- लू झांशु हांगकांग (1.28.886)

मिश्रित रिले सी$डी 2000 मीटर

स्वर्ण- जापान 3.03.037
रजत- भारत 3.19.355
कांस्य- वियतनाम

मिश्रित रिले एस$ए$बी 2000 मीटर

स्वर्ण- चीनी ताइपे 2.52.171
रजत- जापान 2.52.762
कांस्य- थाईलैंड 2.57.686

रिले महिला 3000 मीटर

स्वर्ण- थाईलैंड 4.45.848
रजत- भारत 4.49.784
कांस्य- चीनी ताइपे 5.10.191
रिले पुरुष 5000 मीटर

स्वर्ण- थाईलैंड 7.30.034
रजत- भारत 7.35.447
कांस्य- इंडोनेशिया 8.11.009

Related Articles

Back to top button