उत्तराखण्डधर्म-कर्म
श्री महाकाल सेवा समिति ने भागवताचार्य सुभाष जोशी द्वारा प्रदेश की सुख शांति के लिए नाग पंचमी पर कराया विशेष अनुष्ठान

देहरादून 29 जुलाई। आज देश में नाग पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है,सवेरे से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लगा है,कोई कालसर्प दोष की पूजा कर रहा है, कोई गृह दोष शांति यग करा रहे हैं, नाग प्रतिमाओं को दूध खीर का भोग लगाएं जा रहे हैं,वही आज गढ़ी कैंट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी जी द्वारा प्रदेश की सुख शांति के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया जिसमें दूध दही घी शहद शक्कर से चांदी के नाग नागिन को अभिषेक कराया गया और मंत्रोच्चारण और विधिविधान से पुजा संपन्न हुई, तदुपरांत मंदिर के पुजारी दिगम्बर भरत गिरी जी से आशीर्वाद लिया जिसमें श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।