प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए धामी सरकार है सक्षम: आशा नौटियाल
कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता अपने दल की करें चिंता

देहरादून 21 जुलाई । धामी सरकार महिलाओं की हिफाजत के लिए है गंभीर, बड़े से बड़े अपराधी को भेजा जा रहा है जेल की सलाखों के पीछे कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने महिला अपराध के मामले को लेकर राज भवन कूच किया जिस पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने पलटवार किया है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में चुनाव की आहट होते ही कांग्रेस पार्टी महिलाओं की हितैषी होने का स्वांग करने लगती है उनका कहना है प्रदेश में महिलाओं के प्रति किसी भी क्षेत्र या संप्रदाय का अपराधी क्यों हो उसके खिलाफ प्रदेश की भाजपा सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।
कई मामलों में भाजपा सरकार ने मिसाल भी पेश की है महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की गंभीरता इस बात के लिए गवाह है कि प्रदेश में एकल महिलाएं जो कामकाजी हैं उनके लिए प्रदेश सरकार ने हॉस्टल का इंतजाम किया है अगर किसी महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसमें कानूनी स्तर पर जहां सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद महिला सुरक्षा के मामलों की समीक्षा करते हैं। प्रदेश में धर्मांतरण के मामले को लेकर सरकार ,उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2022 को लागू किया है ।भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान मजहब की आड़ में अपराध करने वाले सलाखों के पीछे हैं।
उत्तराखंड सरकार एसटीएफ के जरिए फरार चल रहे शातिर या इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है बड़े से बड़े कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है ।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए उनके शासनकाल में अपराधी को धार्मिक चश्मे से देखा जाता था । मगर धामी सरकार में अपराधी कितना बड़ा क्यों ना हो उसको सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में तीनों गुनाहगारों को उम्र कैद की सजा मिली है। मगर कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता चुनाव को नजदीक देखकर महिलाओं के हितेषी होने ढोंग रच रहे हैं प्रदेश की महिलाएं अच्छी तरह से जानती हैं कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में महिलाओं की अस्मिता और उनकी सुरक्षा कैसे थी अपराधी बेखौफ सरेआम घूमते थे महिलाओं की आबरू के साथ खिलवाड़ किया जाता था। और अपराधियों को धार्मिक चश्मे से देखा जाता था प्रदेश की जनता उसे भूल ही नहीं सकतीं है ।
उत्तराखंड की धामी सरकार मजहब के चश्मे से अपराधी को नहीं देखती बल्कि उसके अपराध को देखकर उसे कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए तत्पर है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार काम कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को अपने दल की चिंता करने की जरूरत है प्रदेश की महिलाएं धामी सरकार में सुरक्षित है और जो महिलाओं के प्रति अपराध करेगा उसे कड़ी सी कड़ी सजा दिलाई जाएगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव देखकर महिलाओं की हितैषी ना बने।