हड्डी रोग योग शिविर का आयोजन योग संस्थान द्वारा आयोजित, अरविंद संगल ने संयुक्त रूप से किया शुभारम्भ
शामली। भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित महावीर मार्ग जैन धर्मशाला पर हड्डी रोग योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिन मुख्य अतिथि अरविंद संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद मीनू संगल पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शामली, जिला प्रधान तरुण जैन, जिला मंत्री अलका जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला प्रधान तरुण जैन ने बताया कि अरविंद संगल ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। योग से हमारा जीवन सुखमय होता है। योग जीवन को स्वस्थ बनाता है।योग से हम ईश्वर से जुड़ सकते हैं। ऋषि मुनि योग द्वारा ही ईश्वर से जुड़ते हैं। योग सदियों से चलता आ रहा है। आप योगीजन साधक हैं। जो संस्थान से जुड़कर योग कर रहे हैं। मीनू संगल ने योग से जुड़ने का आहवान किया। योग करो रोग भगाओ। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुषमा मित्तल ने किया। जिला मंत्री अलका जैन ने टांगों की सूक्ष्म क्रिया कराई। और ओम ध्वनि गायत्री मंत्र भावार्थ कराया। प्राणायाम कराया। सरस्वती वंदना पूनम खत्री व सुमन पाठक ने की। कृष्ण पाल ने भुजाओं की सूक्ष्म क्रिया कराई। अशोक गोयल जिला संगठन मंत्री ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। और ताड़ासन एवं त्रिकोणासन बड़े सुंदर तरीके से कराया। अमरीश कौशिक श्वासन , योग गीत ममता मित्तल ने कराया। जिला प्रधान तरुण जैन ने हड्डी रोग के बारे में बताया कि हम किस प्रकार योग के द्वारा हड्डी रोग किसी प्रकार का दूर कर सकते हैं। जिसमें कोई खर्चा नहीं है। केवल योग के द्वारा ही हम परमानेंट दूर कर सकते हैं। उन्होंने व्यायाम चंद्रभेदी प्राणायाम, उज्जवल, प्राणायाम कराया। सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। प्रार्थना एवं शांति पाठ कराया। आज 21 जून 2025 दिन शनिवार को प्रातः 5:00 बजे जैन धर्मशाला पर अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह, गौरी शंकर जिंदल, संजय राजवंशी, वीरेंद्र सैनी, अंजलि जैन, जूली, शिखा, पुष्पा, शालिनी, विजयलक्ष्मी आदि रहे।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।