पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वे जन्म दिन पर कस्बा बनत में उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

शामली 31 मई। बनत मंडल के कस्बा बनत मे पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 300 वे जन्म दिन को कस्बा बनत में स्थित उनके स्मृति स्थल पर लगी उनकी मूर्ति को माल्यार्पण एवम् फूल अर्पित करके नगर पालिका पंचायत बनत के तत्वाधान में मनाया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने संबोधित करते हुए कहा माता अहिल्याबाई होल्कर ने 80 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जिनमें काशी विश्वनाथ का मंदिर भी शामिल है केदारनाथ से लेकर रामेश्वरम तक अपने राज्य की सीमा से बाहर जाकर उन्होंने मंदिरों के जीर्णोद्धार कराए । मध्य प्रदेश के मालवा प्रदेश की महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि किस प्रकार एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद राज्य की बागडोर संभाल कर उन्होंने नारी उत्थान, समाज उत्थान में अपना सहयोग दिया ।
भगवान शिव की अन्नय भक्त
पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी राजमाता के त्याग, तप, न्यायप्रियता और जनकल्याण के अद्वितीय आदर्शों के प्रतीक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक नहीं थीं, बल्कि वे एक महान धर्मप्रेमी, दानवीर एवं जनता की सच्ची संरक्षक थीं, जिनका सम्पूर्ण जीवन सेवा और समर्पण की अनुपम मिशाल है।
महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा परमाल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि श्री अरविंद संगल जी नगर पालिका अध्यक्ष शामली के पश्चात मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह जी श्रीमती कुसुम जी नगर पचायत अध्यक्ष बनत चेयरमेन प्रतिनिधि धरमवीर महामंत्री बदन सिंह ई. ओ. देवकीनंदन अन्य सभासद एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता बधु ने भी माल्यार्पण किया।