तीन दिन पहले खेत में गई महिला का नहीं मिला कोई सुराग, निष्क्रिय थानाभवन पुलिस के हाथ खाली, मना रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

शामली। जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर की एक 64 वर्षीय महिला सुनीता शर्मा पत्नी राजकुमार शर्मा हर रोज की भांति अपने बाग व खेत पर 6 मार्च को सुबह लगभग 9:45 पर घर से खेत के लिए गई थी। हमेशा एक दो घंटे में घर आ जाती थी किन्तु जब सुनीता दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खेत में व आसपास सभी जगह खोजबीन की थाने में दी गई तहरीर व उसके पति राजकुमार शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा के अनुसार उसने अपनी रिश्तेदारी में भी सभी जगह फोन द्वारा पता किया किन्तु सुनीता शर्मा का अभी तक भी कोई पता नहीं लगा है।
एक तरफ पुरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जोर शोर से मनाया जा रहा है वहीं थानाभवन पुलिस तीन दिन पहले खेत में गई गुमशुदा महिला सुनीता शर्मा का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
ज्ञात सुत्रों के अनुसार खेत में जाने से पहले घर पर महिला सुनीता के घर का काम करते हुए सिर किसी चीज से ऊपर उठते हुए ठकरा गया था जिससे सिर में थोड़ा खून भी निकला था। महिला सुनीता को परिजनों ने घायल देखते हुए खेत में जाने से रोका भी किन्तु वो गुस्से में ही खेत में चली गई थी जिसका तीन दिन बाद आज तक भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। महिला ने फोटो में पहना सूट ही उस समय पहना हुआ है। आंखों पर चश्मा व सिर पर थोड़ी चोट लगी हुई है। थाना थानाभवन पुलिस अभी तक भी महिला सुनीता शर्मा का कोई सुराग नहीं लगा पा रही हैं जबकि हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं अन्य थानों की पुलिस को सूचना देकर भी कोई ना कोई सुराग जरुर मिल सकता था। पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही तीन दिन बाद भी गुमशुदा महिला का कोई सुराग ना मिलना थानाभवन पुलिस की निष्क्रियता को ही दर्शाता है।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।