उत्तराखण्ड

नही हुई कैबिनेट विस्तार पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से नेताओं को उम्मीद थी कि कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई निर्णायक बात सामने आएगी। लेकिन भाजपा नेताओं ने अपने बयान में बताया कि बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार पर कुछ खास चर्चा नहीं की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि कैबिनेट विस्तार पर बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हो पाई है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के ऊपर छोड़ दिया गया है। वहीं पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि इस पर चर्चा के लिए अभी काफी समय है। हालांकि ये जानकारी सभी को है कि अब वर्तमान सरकार का कितना समय बाकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से भी मंत्री पद के विस्तार को लेकर ढीला रुख देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद विस्तार को सभी संगठन और सरकार मिलकर तय करते हैं। फिलहाल इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने तो मंत्री पद पर चर्चा से बिल्कुल किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इस पर वो ही निकट भविष्य में कुछ निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के पास इसके लिए काफी समय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button