उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराष्ट्रीय

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की खुशी में अब्दाननगर उलहेनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन

चौसाना,शामली। पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में झिंझाना क्षेत्र के अब्दाननगर उलहेनी गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सेना के साहस को नमन किया।

यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कश्यप के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और भारत माता की जय के नारों के साथ सेना की वीरता का अभिनंदन किया। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और इच्छाशक्ति का परिचय पूरी दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल आतंकवादियों को करारा जवाब मिला है, बल्कि देशवासियों का आत्मबल भी बढ़ा है।

इस अवसर पर विकास कश्यप (जिला कार्यकारिणी सदस्य), सुशील (मंडल मंत्री), ओम सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), जयविन्दर (बूथ अध्यक्ष), बल्लू कश्यप, अजय, जितेन्द्र, शिव, आदित्य समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा लहराया गया और सभी ने सेना के शौर्य के लिए तालियों के साथ अभिनंदन किया। अंत में देश की अखंडता, सुरक्षा बलों की सफलता और सैनिकों की सलामती के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

रिर्पोट : शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button