देहरादून 30 अप्रैल।अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तराखंड के वरिष्ठ समझ सेवी स्वर्ण कला का ज्ञान रखने वाले पंकज मेसोंन को राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया।
बोध गया बिहार में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 द्वारा नवनियुक्त कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद भाजपा कैलाश चंद सोनी, वशिष्ठ अतिथि बोध गया विधान परिषद भाजपा बिहार जीवन सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड पृथ्वी राज चौहान, भाजपा कार्यकर्ता देहरादून पंकज डीढ़ान उपस्थित रहे।
इस कार्यकरम में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए की नवनियुक्त कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई जिसमे उत्तराखंड से पंकज मेसोंन को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में
राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष और पंजाब से राज्य मंत्री यशपाल चौहान* के नेतृत्व में आहूत हिमुई जिसमे अध्यक्ष यशपाल चौहान ने अपनी नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवायी और सभी पद अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोहर कांडा एवं सभी प्रदेशो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री गण उपस्थित रहे।