अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भव्यता से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

0
15

देहरादून 30 अप्रैल । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा,उत्तराखंड ने भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को ऋषि कल्प आश्रम, चंद्रबनी, देहरादून के प्रांगण में बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा और महासचिव हरिओम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया गया, जिसके बाद आचार्य अरुण कुमार के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन हुआ। आश्रम के बाल ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ को संपन्न कराने में सहयोग दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में ब्राह्मणों को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र ज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते युग में यह आवश्यक है। महासचिव हरिओम शर्मा ने शिक्षा में संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर परिवार को इस पर ध्यान देना चाहिए और बच्चों को नियमित रूप से मंदिर ले जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने ब्राह्मण समाज में जागृति और संस्कृति के प्रसार की आवश्यकता बताई। उन्होंने घोषणा की कि आश्रम में प्रत्येक रविवार को संस्कृति और वैदिक ज्ञान का सत्र शुरू किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा शास्त्र ज्ञान भी दिया जाएगा।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव हरिओम शर्मा, संगठन सचिव सत्य प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, उमाशंकर पुरोहित, शशिकुमार शर्मा, आचार्य अरुण कुमार, डॉक्टर शक्तिपुत्र सुभाष सतपति, भागवत आचार्य गिरीश चंद्र सेमवाल, सुनील उनियालगामा, पंकज मेसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, अवनीश कांत शर्मा, महेश कोठारी, नीलम शर्मा, ललित शर्मा, सुखदेशना शर्मा, अलका शर्मा, गिरीश चंद्र उप्रेती, पीयूष गौड़, सत्येंद्र दीक्षित, अतुल शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा और मिथिलेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।