धर्म-संस्कृतिउत्तराखण्ड

वैदिक और सनातन पद्धति अनुसार मनाया जन्मदिवस

देहरादून 17 अप्रैल। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने अवगत कराया कि सभा के सदस्यो का जन्मदिन सनातन और वैदिक पद्धति के अनुसार मनाया जायेगा ,उनके जन्मदिन पर सम्मानित कर मंगलकामनाए,अंग वस्त्र शाल, प्रतीक चिन्ह,माला, चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का चित्र,पौधा,और फरसा भेंट किया जायेगा।
इसी श्रृंखला मे आज महासभा के संरक्षक और अतिरिक्त प्रभार सलाहकार शशि कुमार शर्मा के जन्म दिवस पर उनके निवास पर जाकर उनको मंगलकामनाए दी,और यह क्रम जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन शर्मा,महासचिव उमाशंकर तीर्थ पुरोहित,उपाध्यक्ष अवनीश कांत शर्मा,युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र दीक्षित एडवोकेट,जिलाध्यक्ष संजय खंडूरी ने प्रत्यक्ष और दूरभाष द्वारा पूज्य आचार्य अरुण कुमार, लालचंद शर्मा, सुभाष सतपति,पीयूष गौड़, प्रदेश महासचिव (महिला) प्रतिमा शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) अलका शर्मा ने दूरभाष द्वारा शशि कुमार शर्मा जी को शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button