वरिष्ठ नेता धस्माना का कांग्रेस में बढ़ा कद, अब उपाध्यक्ष प्रशासन एंव संगठन का दायित्व दिया

देहरादून 24 मार्च । उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कांग्रेस में कद बढ़ गया है। . कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना को उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन का दायित्व दिया है। सोमवार को सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में विधिवत रूप से उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन का कार्यभार संभाला।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धस्माना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण पद पर बैठाये जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि पीसीसी की कार्यकारिणी का विधिवत गठन नहीं हुआ है। इसलिए प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन को लेकर इस पद के लिए किसी की आवश्यकता थी।
उन्होंने बताया कि लगातार कांग्रेस के कई कार्यक्रम चल रहे हैं और आने वाले समय में कई और कार्यक्रम पाइपलाइन में हैं। 21 और 22 मार्च को देहरादून में कांग्रेस के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों का 2 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। इसके अलावा कांग्रेस आपके द्वारा, कुटुंब कांग्रेस, मेरा वोट मेरा
वहीं आने वाले चुनाव को देखते हुए समय कम रह गया है। इस महत्वपूर्ण पद के रिक्त होने का असर पार्टी कार्यक्रमों में पड़ रहा था। लिहाजा योग्य व्यक्ति के रूप में सूर्यकांत धस्माना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन और संगठन के रूप में कार्य करने का दायित्व दिया है.। सभी वरिष्ठ नेताओं से राय शुमारी करने के बाद उन्हें इस पद पर बैठाया गया है।